CBI को नहीं मिला सुशांत के मर्डर का सबूत, अब सुसाइड के एंगल से करेगी जांच,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ – RGH NEWS
मनोरंजन

CBI को नहीं मिला सुशांत के मर्डर का सबूत, अब सुसाइड के एंगल से करेगी जांच,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ

मामले में सीबीआई की जांच का आज 13वां दिन है. इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती  समेत केस से जुड़े बाकी लोगों से पूछताछ में सीबीआई ने कई राज सामने लाए. हालांकि, अभी तक एक्टर सुशांत सिंह  की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. रिपोर्ट की मानें, तो सीबीआई अधिकारियों को अब तक सुशांत के मर्डर का कोई सबूत नहीं मिला है. जांच अभी भी जारी है और सीबीआई सुसाइड एंगल पर ही आगे बढ़ रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के अध‍िकारियों ने कहा कि वे सुसाइड एंगल पर फोकस कर रहे हैं. वे यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं इसमें सुसाइड के लिए उकसाने का केस तो नहीं बन रहा. अब तक सीबीआई ने क्राइम सीन को री-क्रिएट किया, मुंबई पुलिस द्वारा इकट्ठा सारे सबूतों की जांच की और केस के हर संद‍िग्ध से पूछताछ कर ली है.

फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी जांच

केस में सबसे अहम सबूत AIIMS फॉरेंसिंग टीम की मानी जा रही है. इसमें सुशांत के पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी की रिपोर्ट्स भी शामिल है. मंगलवार को केस की मुख्य आरोपी रिया के माता-पिता से सीबीआई ने पूछताछ की. ड्रग्स एंगल की जांच के लिए बुधवार को ईडी ने गौरव आर्या को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग एंगल से कर रही जांच

इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस केस में ड्रग एंगल से जांच कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था. कथित तौर पर, चैट से पता चलता है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था. यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे. सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से खासतौर पर इस चैट के बारे में पूछा था.

रिया ने ड्रग्स पर पूछे सवालों के सही जवाब नहीं दिए थे

सीबीआई ने सोमवार को रिया के साथ उनके भाई शौविक से पूछताछ की. दोनों से आईपीएस नूपुर शर्मा ने आमने-सामने बैठकर सवाल-जवाब किए थे. इनके अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हुई. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को रिया के ड्रग्स चैट और घर पर होने वाली पार्टी को लेकर सवाल किए गए, जिनका वे सही जवाब नहीं दे सकीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button