BJP President Election: आ गई तारीख; इस दिन चुना जाएगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन होगा प्रस्तावक?

BJP President Election: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी को खाली हुए डेढ़ साल का समय बीत चुका है। इसके बावजूद बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुना गया है। हालांकि पार्टी ने पिछले दिनों नितिन नबीन (Nitin Nabin) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। डेढ़ साल के खाली कुर्सी को भरने की तिथि सामने आ गई है। बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा। 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के 10 नेता प्रस्तावक बनेंगे।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन (Nitin Nabin) अकेले ही अध्यक्ष पद का नामांकन करेंगे और चुनाव होने की संभावना न के समान है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जनवरी को पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जाएंगे। अगर नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि नितिन नवीन की ताजपोशी धूमधाम के साथ और एक गरिमामय आयोजन में की जाए। ऐसा इसलिए ताकि नितिन नवीन का पार्टी अध्यक्ष के तौर पर इकबाल कायम हो सके। नितिन नवीन भाजपा की नई पीढ़ी के नेताओं में से हैं और उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी देकर भविष्य की तैयारियों के संकेत दिए हैं।
नितिन लगातार 5 बार विधायक बने
15 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन खरमास की वजह से पदभार ग्रहण देर से हुआ था। 45 साल के नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा बीजेपी के बड़े नेता थे। नितिन 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार बांकीपुर सीट से विधायक बने।

केंद्र सरकार में भी फेरबदल की है तैयारी, कई नए चेहरों को एंट्री
इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार में भी फेरबदल दिख सकते हैं। वजह यह है कि पंकज चौधरी अब यूपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह मोदी सरकार की कैबिनेट में भी हैं। ऐसे में उनका कैबिनेट से हटना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ और नेताओं को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। वहीं आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पार्टी में अहम पद दिए जा सकते हैं।
29 राज्यों में आंतरिक चुनावों की फाइनल स्टेज
BJP President Electionसूत्रों के मुताबिक, बीजेपी संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है। 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे। इसके अलावा बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी नितिन नबीन के पक्ष में एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे



