BJP की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलना हुआ चालू – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

BJP की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलना हुआ चालू

CG RAIPUR NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. राजधानी के मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है.

इस दौरान चौपाटी पुलिस और निगम कर्मी के साथ संचालकों का वाद विवाद भी हुआ. बता दें कि सोमवार को सालेम स्कूल की छात्राओं ने चौपाटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है

read more: Raigarh News: नेतनागर डबल मर्डर का खुलासा : महिला और बच्चे का कातिल रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में….एसएसपी सदानंद कुमार ने सीएसपी अभिनव उपाध्याय और डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में गठित की स्पेशल टीम

CG RAIPUR NEWS: सालेम स्कूल की छात्राओं ने सोमवार शाम को बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया था. उनकी प्रमुख मांग थी कि स्कूल की दीवार से लगी चौपाटी को हटाया जाए. इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उल्लेखनीय है कि स्कूल के मेन गेट से सुभाष स्टेडियम टर्निंग तक अवैध रूप से फास्ट फूड की 40 से 50 दुकानें लगी हैं. इसमें दिन से लेकर देर रात तक खाने-पीने वालों की भीड़ लगी रहती है.

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button