छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bijapur Naxalites surrender: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण! 1 करोड़ 41 लाख रुपए के इनामी 52 नक्सलियों का सरेंडर

Bijapur Naxalites surrender बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। (Bijapur Naxalites surrender ) इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया है।

 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में 1.41 करोड़ रुपये इनामी 52 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इसमें डीव्हीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, डिवीजन, ब्यूरो पार्टी सदस्य, मिलिशिया कमांडर, PLGA और विभिन्न RPC, DAKMS जनताना सरकार पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा DKSZC के साथ AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर) डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े कैडर भी शामिल हैं।

 

माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल

पूना मारगेम- पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़ने का रास्ता चुना है। इन कैडरों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं।

 

read more Fatehpur Road Accident: भीषण सड़क हादसा; एक ही परिवार के मां-बेटी और 5 बहुएं एक साथ खत्म, पूरे गांव में मचा हाहाकार

50 हजार रुपये की तत्काल सहायता

Bijapur Naxalites surrenderशासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। एक जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 824 माओवादी मुख्यधारा में लौटे हैं। 1126 गिरफ्तार हुए और 223 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं। सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विश्वास की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button