देश

Ashok Chavan resigned from Congress: कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व CM ने दिया इस्तीफा

Ashok Chavan resigned from Congress: मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे और खबर है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अशोक चव्हाण ने इस्तीफा सौंपने के लिए सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की थी।

Read more: रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट हैं Hero की ये बाइक, 70 के माइलेज के साथ कीमत 60 हजार से कम

Ashok Chavan resigned from Congress बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के साथ अपना 48 साल पुराना नाता तोड़कर अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के मंत्री ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button