Alert! 30 नवंबर से पहले हर हाल में निपटा लें ये जरूरी काम – RGH NEWS
देश

Alert! 30 नवंबर से पहले हर हाल में निपटा लें ये जरूरी काम

नई दिल्ली: अगर आपकी पेंशन आती है यानी आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नवंबर महीना खत्म होने में बस आठ दिन बाकी हैं. ऐसे में कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें आपको नवंबर खत्म होने से पहले निपटा लेना जरूरी है. अगर आपने समय से इन कामों को नहीं किया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है.

30 नवंबर से पहले निपटा लें ये काम

30 नवंबर कई बड़े काम को करने की अंतिम तिथि है. जैसे 30 नवंबर से पहले पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है. इसके अलावा भी कई काम ऐसे हैं, जो आपको 30 नवंबर से पहले निपटा लेने जरूरी हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे कम हैं जो आपको इस महीने के अंत तक निपटा लेने हैं.

 

लाइफ सर्टिफिकेट करें जमा

पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर से पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी पेंशनर हैं तो अंतिम तिथि से पहले आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट सब्मिट करना होगा. दरअसल, ये लाइफ सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि पेंशनधारी जीवित है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपकी पेंशन रुक सकती है.

LIC हाउसिंग फाइनेंस में होम लोन के लिए करें अप्लाई

अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो जान लें कि LIC हाउसिंग फाइनेंस का खास होम लोन इस महीने खत्म हो रहा है. इस खास ऑफर के तहत LIC हाउसिंग फाइनेंस ने 2 करोड़ रुपये तक के होम लोन के लिए लोन की दर घटाकर 6.66 फीसदी कर दी है. यानी इस होम लोन में आपको कम ब्याज देना होगा. बता दें कि इस ऑफर की लास्ट डेट 30 नवंबर है और ये होम लोन पर ही लागू होगी. इसके बाद कंपनी ब्याज दरों किसी भी दिन बढ़ा सकती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button