विधानसभा चुनाव 2025 के लिए AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, जानिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी कहां से लड़ेंगे चुनाव! – RGH NEWS
देश

विधानसभा चुनाव 2025 के लिए AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, जानिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी कहां से लड़ेंगे चुनाव!

AAP Released 38 Candidates Fourth List:

देश की राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव नए सत्र 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 38 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम भी इस सूची में है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से और आतिशी कालका जी से चुनावी रण में उतरेंगी। इससे पहले पार्टी 3 सूचियां जारी कर चुकी है। इस बार पार्टी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया। पार्टी अकेले चुनावी रण में उतरी है और सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।

Read More: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी! ट्रेनों के संचालन में हुआ बड़ा बदलाव, वंदे भारत समेत कई अन्य ट्रेनें निरस्त, यहां देखे पूरी लिस्ट

* 21 नवंबर को आई थी पहली सूची

बता दें कि 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम थे।

AAP Released 38 Candidates Fourth List:

* 9 दिसंबर को आई थी दूसरी सूची

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने 9 दिसंबर को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 20 प्रत्याशियों के नाम थे। इसमें मनीष सिसोदिया का भी नाम था, जिनकी सीट इस बार बदली गई है। मनीष सिसोदिया वर्तमान में पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन इस बार वे जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़जंग से हाल ही में पार्टी जॉइन करने वाले अवध ओझा को टिकट दिया गया है। वहीं पटपड़गंज से 3 बार विधायक रहने वाले सिसोदिया की सीट इसलिए बदली गई, क्योंकि पिछले चुनाव में वोटों के बहुत कम अंतर से वे चुनाव जीते थे।

Read More: 12वी पास युवाओ के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौक, जानें कब से होंगे आवेदन और कितने पदों पर होंगी भर्ती

* 2 दिन पहले आई थी तीसरी सूची

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 13 दिसंबर को तीसरी लिस्ट जारी कर थी। इसमें सिर्फ एक उम्मीदवार तरुण यादव का नाम था, जिन्हें नजफगढ़ विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा गया है। 11 दिसंबर दिन बुधवार को तरुण यादव अपनी पार्षद पत्नी मीना यादव के साथ आम आदमी पार्टी में आए थे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें मेंबरशिप दिलाई थी। नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत 2 बार विधायक रह चुके हैं, जिनकी सीट इस बार बदली गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button