CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। समीक्षा बैठक में 362 नए धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, बारदाने, परिवहन और किसानों की सुविधा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला विपणन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी के नए केंद्रों ( CG Dhan Kharidi Kendra) पर जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
अधिकारियों से कहा गया कि समय सीमा के अंदर सभी तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
362 नए उपार्जन केंद्रों पर फोकस
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियों में बारदानों की उपलब्धता को लेकर भी समीक्षा की गई। इसके अलावा 362 नए धान उपार्जन केंद्रों’’ के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, संग्रहण केंद्रों की तैयारी तथा मुख्यालय एवं जिला स्तर पर निविदाओं की अद्यतन स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान धान परिवहन तथा बारदाना सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए गए भुगतान की जिलेवार स्थिति की भी समीक्षा की गई। आगामी धान खरीदी वर्ष के लिए वित्तीय व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई।
किसानों को न हो परेशानी
CG Dhan Kharidiशशिकांत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी वर्ष 2026-27 से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण कर खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।