छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी श्री गणेश की कृपा, तो कुछ राशि वालों पर संकट के बादल,पढ़े आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal:आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि– डिस्टर्बिंग समय रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और एक दबदबा आपका कायम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटने की आवश्यकता है। आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई बेहतर फैसला ले सकते हैं, जिससे आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।

सिंह राशि– आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे।

कन्या राशि- आपकी ऊर्जा का उतार चढ़ाव आपके मन की बेचैनी और परेशानी को बढ़ाएगा। एक असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम, संतान सही है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– भाग्य पर भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Aaj Ka Rashifal मीन राशि– स्वयं के स्वास्थ्य पे और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

Related Articles

Back to top button