राशिफल

Aaj Ka Rashifal : कन्या, धनु और वृषभ राशि को मिलेगा धन लाभ, इनको मिल सकता है अनावश्यक तनाव

Aaj Ka Rashifal : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन की शुरुआत शुभता के साथ होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनावश्यक तनाव से बचकर रहें। पति-पत्नी में आपसी मन मुटाव हो सकता है। मामले को आपसी तालमेल से सुलझाएं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। धन लाभ होगा। निवेश के लिहाज से दिन शुभ है।

लकी अंक: 4, शुभ रंग: सुनहरा

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत भक्ति भाव के साथ होगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। किसी धार्मिक व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लाभ की दृष्टि से निवेश करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई भी नए कार्य को शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत बच्चों के साथ होगी। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। घर के मालिक से झड़प हो सकती है। उनकी बात को गंभीरता से न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी खांसी से बचें। बाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में सीनियर ऑफीसर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत आलस के साथ होगी। इसलिए दिनभर एनर्जी से भरे रहने की कोशिश करें। स्वादिष्ट व्यंजन प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर मिलेगा। निवेश कर सकते हैं। आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: आसमानी

 

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत धार्मिक कृत्यों के साथ होगी। अपने मान सम्मान का ध्यान रखें। कोई भी व्यक्ति सम्मान को चोट पहुंचा सकता है। अपने ऊपर कंट्रोल रखें। किसी के बहकावे में न आएं। अपने विवेक से काम लें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: गेरुआ

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत से ही आपके काम बनने प्रारंभ हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन काफी अच्छा जाएगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत में ही स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। अपने बिजनेस पर फोकस करें। लाभ की संभावना है। आलस से बचें। शाम के समय हनुमान जी की उपासना करें। परिवार को समय दें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी अंक: 23, शुभ रंग: चाकलेटी

LPG Gas Subsidy Check: गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिली या नहीं? घर बैठे करें चेक, ये है प्रोसेस

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत पशुओं की सेवा से शुरू हो सकता है। ज्यादा भाग दौड़ ना करें। थकान का आभास हो सकता है। निवेश की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। कहीं से अत्यधिक धन आ सकता है। मधुर संबंध बने रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भाईचारा पर ध्यान दें।
लकी अंक: 51, शुभ रंग: सफेद

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत से ही आपके दिमाग को उलझन से राहत मिलेगी। कार्यों में सफलता का ग्राफ बढ़ेगा। किसी भी कार्य को सोच समझकर करें। व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। दिन शुभ है। आज के दिन अच्छा बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सामंजस्य बना कर चलें।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: आसमानी

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत से ही आवश्यक कार्यों को जल्दी पूरा कर लें। दिन के उत्तरार्ध में अधिक लाभ होने की संभावना है। मेंटल हेल्थ पर विशेष ध्यान दें। कष्ट हो सकता है। आज के दिन रिस्क लेने से बचें। विवाद न करें। कोई आपको निराश करने वाली बात बोल सकता है। इसलिए सावधानी के साथ धैर्य से काम लें।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: भूरा

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। शारीरिक व्याधियां घेर सकती हैं। विशेष सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन कोई आपको उपहार दे सकता है। आज आप दिनभर खुशहाल रहेंगे।
लकी अंक: 20, शुभ रंग: कत्थई

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal :आज के दिन की शुरुआत से ही लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उसका फायदा उठाएं। बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। सावधान रहें। धन लाभ हो सकता है। गरीबों की यथासंभव सेवा करें। धार्मिक स्थानों पर जाकर पूजा पाठ करें। आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। निवेश के लिहाज से शुभ दिन है।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: नीला

Related Articles

Back to top button