हर दिन बढ़ रहे मरीज फिर भी सब्जी मंडी में कोरोना को भूल रहे लोग, ऐसे में कैसे लड़ पाएंगे कोरोना से

RGHNEWS प्रशांत तिवारी संजय कॉम्पलेक्स में मनाही के बाद भी सब्जी पसरा लग रहा है, यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का व्यवसायी पालन कर रहे हैं औन न ही लोग स्वयं अपनी सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं। संजय कॉम्पलेक्स में मिली। यहां लोग एक दूसरे से सट कर सब्जी खरीद रहे थे। लोग बाजार में एक ही सब्जी को बार-बार छूकर भाव पूछते मिले। इससे भी संक्रमण फैलने का खतरा है। लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अब बेहद जरूरी
सीएमएचओ एसएन केसरी और एमडी मेडिसिन डॉ प्रकाश मिश्रा लगातार लोगों से भीड़ में न जाने की अपील कर रहे हैं। उनके अनुसार मरीजों की बढ़ती संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में भीड़ में लोग भीड़ से जितना दूर रहे उतना अच्छा है। कोरोना से बचाव के सिर्फ तीन ही कारगर उपाय है। पहला नियमित सेनेटाइजर का इस्तेमाल या फिर साबुन से 20 मिनट तक हैंडवॉश करना। दूसरा सामने वाले व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाए रखना और तीसरा बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करना।
क्या कहते हैं आशुतोष पांडेय, आयुक्त नगर निगम
“बार-बार समझाइश के बाद भी लोग इस संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में हमारी टीम अब मार्निंग में भी शहर भ्रमण करेगी। इस दौरान नियम का उल्लघंन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”



