छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दु:ख जताया है, उन्होंने मृतक के परिजनो को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

RGHNEWS राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रायपुर के मंदिर हसौद के पास हुए सड़क हादसे में श्रमिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उनकी आत्मा की शान्ति की ईश्वर से प्रार्थना करते उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राज्यपाल ने घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.ओड़िशा के गंजाम से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रही थी. शनिवार तड़के सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 मजदूर सवार थे. दुर्घटना के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया है. घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मंदिर हसौद थाना प्रभारी का कहना है कि घटना सुबह साढ़े 3 बजे के आसपास की है. 7 मजदूर की मौत हुई है और 8 घायल है. अब तक जो बात सामने आई है उसके अनुसार बस चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था. पीछे से इसने ट्रक को टक्कर मारा है, इसके बाद अनबैलेंस अनियंत्रित होकर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button