रायगढ़ में गिरी पांच मंजिला इमारत, 17 घायल, 70 से ज्यादा लोग फंसे,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ

महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड़ में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया. महाड़ में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई. खबर है कि इस इमारत के मलबे में कई से ज्यादा लोग दबे हुए हैं. इमारत के ढहने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक घटनास्थल के लिए 3 एनडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है. अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है.
महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री अदिति तटकरे ने कहा, इमारत में 200 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. मौके पर 5 स्थानीय बचाव दल मौजूद हैं. अब तक 15 लोगों को जिंदा बचाया गया है. 4 से 5 और टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि इस इमारत में 50 परिवार रहते थे. ये इमारत 10 साल पुरानी बताई जा रही है.सीएम उद्धव ठाकरे ने ली जानकारी इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय विधायक और रायगढ़ के जिला अधिकारी से स्थिति की जानकारी ली है. उन्होंने अधिकारियों को हर तरह के समर्थन की बात कही है. उद्धव ठाकरे ने राहत और बचाव कार्य तेज करने की बात कही है.



