✍️सड़क पर लापरवाही पूर्वक खड़े किए ट्रेलर वाहन से जा टकराई मोटरसाइकिल, दुर्घटना में युवक की मौत✍️ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️सड़क पर लापरवाही पूर्वक खड़े किए ट्रेलर वाहन से जा टकराई मोटरसाइकिल, दुर्घटना में युवक की मौत✍️

 

 

*छाल थाने में ट्रेलर चालक के विरूद्ध दर्ज अपराध*…..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 23.08.2020 को डोगाभौना मेन रोड पर बिना किसी संकेत के लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रेलर से मोटरसायकल का चालक टकरा गया जिससे युवक की मौके पर मृत्यु हो गई, घटना के संबंध में मृतक के भाई द्वारा थाना छाल में ट्रेलर चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगाभौना छाल में रहने वाला यशवंत कुमार पिता तीजराम राठिया उम्र 25 साल रेल्वे साईड चारमार में काम करता है । दिनांक 23.08.2020 के रात्रि लगभग 07.00 बजे अपनी मोटर सायकल एचएफ सीडी डिलक्स CG13 AD/7681 में चारमार साईड के लिये निकला था कि अमरईया मेन रोड डोंगाभौना के पास ट्रेलर क्रमांक CG 13 LA- 1933 का चालक अपनी ट्रेलर को सड़क में खड़ी किये हुआ था, जिसका न ही पार्किंग लाईट जल रहा था न ही उसमें चमकीले स्टीकर अथवा कोई संकेत चिन्ह लगा हुआ था । यशवंत राठिया रात के अंधरे में ट्रेलर से जा टकराया जिससे उसके सिर में चोंट आयी और वह फौत हो गया । घटना के संबंध में उसके भाई कुमार सिंह राठिया द्वारा थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना छाल में ट्रेलर चालक के विरूद्ध अप.क्र. 133 /2020 धारा 283, 287, 304-A IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button