सड़क का हाल हो गया है बेहाल, दुर्घटना होने का लगा रहता है डर,जरा इधर भी दीजिए ध्यान – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सड़क का हाल हो गया है बेहाल, दुर्घटना होने का लगा रहता है डर,जरा इधर भी दीजिए ध्यान

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  रायगढ़  शहर की अधिकांश सडकों की स्थिति बद से बदस्तर हो चुकी है। शहर के मुख्य मार्गो में जगह-जगह बरी बरी गड्ढों के कारण वाहन चालकों के साथ साथ पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। यही जेल परिसर से जूटमिल जाने वाली मार्ग का है। जिसमें बड़े बड़े गड्ढे व छड़ निकले सड़क से आये दिन छोटी -मोटी दुर्घटना उपज रही है। लेकिन इस मार्ग में मौजूद गढ्ढे व इसमें निकला छड़ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित भी कर रहा है यह कहना गलत नहीं होगा।

 

देखा जाए तो जूटमिल की ओर जाने के लिए वह प्रमुख मार्ग है। जेल परिसर की सड़क को जेल परिसर काम्प्लेक्स निर्माण के दौरान आस्तित्व में लाया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ साल बाद ही यह मार्ग जर्जर हो गया और तत्कालीन अधिकारियों की कलई को उजागर करके रख दिया ।वर्तमान में यहां साइकिल एवं बाइक चारपहिया वाहन का चालन करना एक तरह से खेत मे वाहन चलाने की तरह है। शहर के अधिकांश मार्ग में जर्जर व उसमें जानलेवा गढ्ढे बन गए है इन गड्ढों से वाहन चालक भी खासे परेशान रहते हैं। दूसरी ओर रही सही कसर को अमृत मिशन ठेकेदार द्वारा नव निर्मित सड़क को बेतरतीब तरीके से खुदाई करके जर्जर की जा रही है।

वही न तो जेल परिसर की सड़क की सुध जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ली जा रही न ही अमृत मिशन के ठेकेदार पर कोई नकेल कसा जा रहा है।इसका खामियाजा आम व सभी वर्ग को उठाना पड़ रहा है।

गढ्ढो में भरा पानी हादसे से राहगीर हो रहे चोटिल

बारिश का पानी जर्जर जेल परिसर की सड़क में भर जाने से रोजना उक्त मार्ग जरा सी चूक होने के कारण छोटी-छोटी दुर्घटनाएं अक्सर हो रहीं हैं। इससे स्थानीय लोग सहमे हुए है तो आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जो भयभीत होकर वाहन चला रहे है। इन परिस्थितियों से नगर निगम शहर सरकार जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भली भांति अवगत है बावजूद इस सड़क को सुधार के लिए कोई पहल नही की जा रही है।

जेल परिसर कांप्लेक्स के सामने रोड की हालत बहुत जर्जर हो गई है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है रोड के बीचो बीच लोहे की छड; भी निकला हुआ है ऐसी स्थिति में कभी भी लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। जिला प्रशासन एवं नगर सरकार द्वारा इस विषय को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द रोड मरम्मत का कार्य किया जाए जिससे पब्लिक को इस समस्या से राहत मिल सके।
यह सड़क वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ है बारिश में कीचड़ व गड्ढे जानलेवा बन रहे है तो अन्य मौसम में धूल के गुब्बार से जीना मुश्किल करके रखा हुआ है। वर्तमान में सड़क के बीचों बीच के अन्य कई स्थानों में छड़ निकल गया है यह किसी बड़े हादसे को उतपन्न कर सकता है।नगर निगम को गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए जिससे इस सड़क की दुर्दशा दूर हो सके।जेल परिसर से होकर जूटमिल रोड की हालत अत्यंत खस्ताहाल है यह सही है इसके लिए आवेदन दिया गया है पुनः सम्बंधित अधिकारियों व महापौर से चर्चा कर नए सिरे से निर्माण की मांग किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button