प्रकाश नायक, जानकी काट्जू,जयंत ठेठवार,निराकार पटेल एवम अनिल शुक्ला समेत जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को वीसी के माध्यम से दी जन्मदिन की बधाई* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्रकाश नायक, जानकी काट्जू,जयंत ठेठवार,निराकार पटेल एवम अनिल शुक्ला समेत जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को वीसी के माध्यम से दी जन्मदिन की बधाई*

 

 

*मुख्यमंत्री ने भी धन्यवाद कहकर दिया आभार*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ -रायगढ़ विधायक,महापौर,सभापति,जिला पंचायत अध्यक्ष एवम जनप्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण को ध्यान रखते हुए छतीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को सभी जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होकर जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी वही मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार आभार प्रकट किया गया, कलेक्टर सभागार में सभी जनप्रतिनिधि एवम कांग्रेस के पदाधिकारी समय पर पहुँच कर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बधाई देने उत्साहित दिखे,
जिले वार कांफ्रेसिंग के लिये ऑनलाइन लिंक मिलता गया जैसे ही रायगढ़ की बारी आई सभी ने स्वागत एवम प्रणाम करते हुए उन्हें देखकर हाथ हिलाया, सर्वप्रथम रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री को पूरे रायगढ़ जिले की ओर से बधाई दिया एवम रायगढ़ आने का न्योता दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने धन्यवाद कहते हुए कोरोना महामारी के बाद आने की बात कही।
उसके बाद नगर निगम की महापौर ने महोदय नमस्कार कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी जिसके उत्तर में मुख्यमंत्री जी ने महापौर जी धन्यवाद कैसी है आप कहते हुए अभिवादन किया, तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने बधाई देते हुए दिनचर्या में ग्रीनचर्या का पौधा भेंट किया, सभापति जयंत ठेठवार ने भी राज्य के मुखिया को हृदय से जन्मदिन की बधाई दिया तो मुख्यमंत्री ने भी उनका आभार प्रकट किया, उसके बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री जी को स्वस्थ रहे निरोग रहे आपका आशीर्वाद मिलता रहे कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी,
जिला पंचायत सदस्य अवधराम पटेल ने भी बधाई संदेश दिया,
वही कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व
महापौर जेठूराम मनहर,पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद नेगी,वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पांडे, नगर अध्यक्ष शाखा यादव ,प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम,एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार, एम आई सी सदस्य रत्थु जायसवाल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्की आहूजा, विकास बोहिदार,अमृत काट्जू ,जावेद अली,लोक गायक दीपक आचार्य,एवं अन्य कांग्रेसी पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर बारी बारी से बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button