रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍️रायगढ़ में 58 सहित छत्तीसगढ़ में मिले 704 कोरोना के मरीज, कोरोना का आंकड़ा 20 हज़ार के पार,डॉक्टर सहित 10 की मौत✍️*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर 22/8 छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मौत की संख्या 190 हो गयी है। वहीं मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार जाते हुए 20214 पहुंच गया है। प्रदेश में आज रात 9 बजे तक 704 नये मरीज मिले हैं। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में ये आंकड़े अभी कम है, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़े हुए हैं। प्रदेश में अब कुल 7630 एक्टिव केस हो गये हैं। वहीं 372 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
देखे कहां मिले कितने मरीज
रायपुर में आज 235 नये केस सामने आये हैं, वहीं दुर्ग से 64, रायगढ़ में 55, बिलासपुर में 39, बीजापुर में 34, राजनांदगांव में 31, सरगुजा में 31, गरियाबंद में 30, कोरिया में 22, जांजगीर चांपा में 32, नारायणपुर में 13, सुकमा में 11, सूरजपुर में 9, बालोद में 8, कोरबा में 23, कांकेर में 12 , जशपुर में 7, दंतेवाड़ा से 7, धमतरी से 6, मुंगेली में 5, कवर्धा, रायगढ़ में 4, बलौदाबाजार में 10 महासमुंद में 3, बेमेतरा में 2 मौत हुई है।



