छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का कहर जारी, 768 नये मरीज मिले, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का कहर जारी, 768 नये मरीज मिले, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा हजार के आंसपास जाता दिख रहा है। गुरुवार को एक हजार से ज्यादा मरीज मिलने के बाद आज भी रात पौने नौ बजे तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 768 पहुंच गया है, वहीं 8 लोगों की मौत भी आज हुई है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 20 हजार के करीब पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आज कुल 768 मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19459 पहुंच गया है, वहीं अस्पताल में अभी एक्टिव केस अब बढ़कर 7274 हो गये हैं, जबकि 12005 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। आज 266 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं आज 8 मौत के आंकड़ों के साथ प्रदेश में मौत का आंकड़ा 180 पहुंच गया है
छत्तीसगढ़ के जिलों के आंकड़ों को देखें तो रायपुर में आज 253 नये केस सामने आये हैं, जबकि दुर्ग में अभी तक 88 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 67, सुकमा में 53, कांकेर में 49, जांजगीर चांपा में 37, रायगढ़ में 33, बस्तर में 26, कोरिया में 25, बिलासपुर में 23, धमतरी में 19, गरियाबंद में 14, कोंडागांव में 11, बलौदाबाजार में 9, महासमुंद में 8, कोरबा में 8, बालोद में 7, दंतेवाड़ा में 7, जशपुर में 6, बीजापुर में 6, कबीरधाम में 5, नारायणपुर में 4, बेमेतरा में 3, सरगुजा में 2, सूरजपुर में 2, बलरामपुर में 3 मरीज मिले हैं, जबकि मुंगेली में आज सिर्फ 1 मरीज आये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button