इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा ने छोड़ा पद,मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के थे दावेदार… – RGH NEWS
देश

इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा ने छोड़ा पद,मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के थे दावेदार…

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  देश के निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने आज अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवासा के इस्तीफे के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक लवासा अगले महीने से फिलीपींस स्थित एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष के पद पर काम करने के इच्छुक हैं। जिसकी वजह से उन्होंने अचानक पद से इस्तीफा दिया। वे 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी  हैं।
लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त पद के भी तगड़े दावेदार थे और चुनाव आयोग में उनका कार्यकाल अभी बाकी था। उन्होंने 23 जनवरी, 2018 को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था और उनका दो साल का कार्यकाल बाकी था।  उधर, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एक बयान में बताया था कि उसने लवासा को बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button