छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

गुढ़ियारी गोगाँव में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया छतीसगढ़ महतारी की आदमक़द प्रतिमा का अनावरण

रायपुर, 19 अप्रैल 2023

 आदमक़द प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गुढ़ियारी गोगाँव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यहाँ छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं साथ ही आकर्षण साज सज्जा और लाइट संयोजन के लिए भी यहाँ विशेष इंतज़ाम किए गये हैं।

इस अवसर पर रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे,  विधायक श्री विकास उपाध्याय महापौर श्री एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित निगम के पार्षद गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button