भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, सीएम बघेल ने किया स्वागत….

इस दौरान प्रियंका गांधी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन भी किया. पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की. इसके बाद भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुईं. यहां लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया. इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है. जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था. 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे. यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया. इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है. जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था. 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे. यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया.
प्रियंका गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद
विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बस्तर के काजू का स्वाद लिया स्वाद और उसकी जमकर तारीफ भी की. आमचो बस्तर स्टॉल में प्रियंका गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की. प्रियंका गांधी ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया.



