Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 16 जून से नहीं खुलेंगे स्कूल, इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, जल्द हो सकता है आदेश जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 16 जून से नहीं खुलेंगे स्कूल, इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, जल्द हो सकता है आदेश जारी

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

 

16 जून से खुलने वाले हैं स्कूल

सरकारी नियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं। लेकिन जून का महीना आधा होने के बाद भी प्रदेश में गर्मी कम नहीं हो रही है। तेज धूप और उमस के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में माता-पिता को चिंता हो रही है। इस बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारे लिए सबसे जरूरी है

 

जल्द हो सकता है आदेश जारी

उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तेज गर्मी पड़ती रही, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले को बदला जा सकता है और छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इसके लिए नया आदेश जारी कर सकता है।अब सभी लोग शिक्षा विभाग के नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो मौसम को देखकर जल्द ही जारी हो सकता है।

 

read more Chhatisgarh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

 

अधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार

Chhattisgarh top newsहालांकि इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन ये माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही आदेश जारी किया जा सकता है। अब देखने वाली बात होगी सरकार स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाती है या 16 जून से ही प्रदेश के सभी स्कूल खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button