रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सहारा के फरार सेक्टर मैनेजर को भगोड़ा घोषित कर होगी सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई…

Raigarh News रायगढ़, 25 मार्च। सहारा पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है कि पुलिस ने 6 माह से फरार सेक्टर मैनेजर अमृत श्रीवास के घर नोटिस चिपकाते हुए उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। अगर अमृत की तरफ से कोई जवाब नहीं आएगा तो पुलिस फिर भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगी।

जिले में ऐसे हजारों लोग हैं, जिनकी जमापूंजी सहारा इंडिया में फंसी है। पीड़ित निवेशकों की लंबी लड़ाई के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने एक्टिव होकर सहारा इंडिया के रायगढ़ जिले के 64 एम्प्लाइज में 24 की संलिप्तता पाए जाने पर एफआरआई भी दर्ज किया। यही नहीं, पुलिस ने दो अफसरों को भी गिरफ्तार किया परन्तु रायगढ़ प्रमुख यानी सेक्टर मैनेजर अमृत श्रीवास 30 सितंबर 2022 से फरार है।

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देश और सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में नगर कोतवाल शनिप रात्रे ने इस मामले में जांच तेज करते हुए सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा को फरार अमृत श्रीवास के गोपालपुर स्थित मकान के बाहर नोटिस चस्पा कराया है। नोटिस में कहा गया है कि भादंवि की धारा की धारा 120 बी, 34 और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के (पाबंदी) अधिनियम 1978 की धारा 6, 10 के तहत डायरेक्टर डीके अवस्थी, अमृत श्रीवास तथा अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन जारी है।

 

 

Also Read 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर….

 

Raigarh News नोटिसमेंयह भी उल्लेख है कि विवेचना के दौरान कबीर चौक शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा, खरसिया शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र साहू की संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजते हुए अन्य मुल्जिमों की सरगर्मी से खोजबीन हो रही है। विवेचना के लिए पुलिस को अमृत से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करनी है, लेकिन अपना पक्ष रखने के बजाए सेक्टर मैनेजर फरार है। यही वजह रही कि विवेचना अधिकारी के समक्ष अमृत अपना पक्ष रखने उपस्थित हो अन्यथा उसकी पूरी तरह संलिप्तता मानते हुए फरार घोषित कर नियमानुसार सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button