पति ने की पत्नी की कैची मारकर हत्या। दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह पर अकसर होते रहते थे झगड़े….

CG News रायपुर में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामूली बात में दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक की जान लेकर ही विवाद खत्म हुआ। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अब पुलिस ने इसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही
विधानसभा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार शाम को हुई। शनिवार को पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और हत्यारे पति से भी पूछताछ के प्रयास हो रहे हैं। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक पल्लवी डहरिया नाम की युवती का अपने पति मोहरदास से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से पल्लवी अपनी नानी के घर आई थी। मोहर उसे लेने पहुंचा तो पल्लवी ने लौटने से इंकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर घर पर रखी कैंची से पति ने वार कर दिया। वो तब तक कैंची पत्नी के शरीर में घोंपता रहा जबतक उसकी जान न चली गई।
दो साल पहले हुई थी लव मैरिज
पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पांच मार्च 2023 को सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने परिजनों के घर पल्लवी चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।
Also Read चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट: 2 की मौत, 9 लोग लापता…
CG Newsलड़की की नानी ने अपने बेटों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
मोहरदास,



