Raigarh News: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट के 37 लिपिकों के बदले प्रभार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट के 37 लिपिकों के बदले प्रभार

Raigarh News रायगढ़, 20 मार्च2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से राजस्व स्थापना अंतर्गत जिला मुख्यालय रायगढ़ के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ 37 कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना में कार्य करने हेतु आदेश जारी किया है।

इनमें सहायक अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार पण्डा को अपने कार्यों के साथ-साथ जिला कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-2 श्री सुरेश लक्ष्मे को रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस) (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 श्री जीवधन डनसेना को संलग्नीकरण समाप्त करते हुए पूर्ववत खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती गौरी श्रीवास्तव को शिकायत/ सामा. अभि.कोष्ठ/पासपोर्ट शाखा, सहायक ग्रेड-2 श्री सत्येन्द्र मेहर को कलेक्टर रीडर, सहायक ग्रेड-2 श्री रामदयाल पटेल को वित्त स्थापना, सहायक ग्रेड-2 श्री रमाकांत स्वर्णकार को सहायक अधीक्षक (रा.), सहायक ग्रेड-2 श्री सूरज कुमार खर्रा को कलेक्टर स्टेनो-01, सहायक ग्रेड-2 श्री गोविन्द राम परधान को खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 श्री राजकुमार सिदार को जिला कार्यालय रायगढ़ सूचना का अधिकार शाखा/ जनगणना/बीस सूत्रीय, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती जानकी यादव को वरिष्ठ लिपिक/शास.आवास गृह आबंटन, सहायक ग्रेड-2 पदमा देवांगन को अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, सहायक ग्रेड-2 श्री डीकाराम शेष को राजस्व लेखापाल/राजस्व आपदा शाखा, सहायक ग्रेड-2 सुश्री मधुबाला उके को अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 श्री हेमप्रसाद साव को जिला नाजिर, स्टेनोग्राफर वर्ग-2 श्री संदीप कुमार यादव को कलेक्टर स्टेनो-2, सहायक ग्रेड-3 श्री मुकेश कुमार को सहायक भू-अर्जन शाखा के कार्यों के साथ वित्त लेखा/देयक लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 श्री विनोद कुमार साहू को राजस्व लेखापाल के सहायक बनाये गये है।

Read more: Raigarh News: हत्या : पिता से विवाद पर बेटे ने लकड़ी से पीटा, वृद्ध की मौत
Raigarh News सहायक ग्रेड-3 श्री उमेश कुमार यादव को विभागीय जांच/न्यायिक लिपिक के सहायक, सहायक ग्रेड-3 श्री कुलदीप खैरवार को अपने कार्यों के साथ-साथ पुरातत्व एवं संस्कृति/पर्यटन, सहायक ग्रेड-3 श्री बेरनार्ड एक्का को लायसेंस शाखा का संपूर्ण प्रभार एवं समय-समय पर स्थापना लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 श्री रूपेश कंवर को सहायक शिकायत शाखा का प्रभार दिया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-3 कु.रेखा धु्रवे को सहायक रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस.),सहायक ग्रेड-3 कु.सुनिता लकड़ा को व्यवहारवाद/सोलेशियम फण्ड/अ.अ.ऊ.के कार्यों के साथ-साथ सहायक अधीक्षक (रा.)के सहायक, सहायक ग्रेड-3 कु.फ्रांसिस्का खलखो को सहायक वरिष्ठ लिपिक साथ-साथ चिटफंड शाखा, सहायक ग्रेड-3 श्री प्रशांत कुमार पण्डा को समय-सीमा/अधीक्षक शाखा/ प्रपत्र लिपिक, सहायक ग्रेड-3 श्री कलेश्वर चौहान को सहायक वित्त लेखा/देयक लिपिक, सहायक ग्रेड-3 कु.अनिता महंत को तहसील कार्यालय रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 श्री विरेन्द्र कुमार राठिया को रीडर न्यायालय अपर कलेक्टर-2 (आर),सहायक ग्रेड-3 श्री रामप्रसाद सिदार को तहसील कार्यालय रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-3 श्री प्रदीप राठिया को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ लोक सेवा गारंटी शाखा, सहायक ग्रेड-3 श्री आनंद ठेठवार को कलेक्टर रीडर के सहायक/राजस्व मोहर्रिर, स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती वंदना झरिया को कार्यवाही विवरण अपर कलेक्टर स्टेनो (आर.), स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती अल्पा बेहरा को स्टेनो टू एडीएम, स्टेनोटायपिस्ट श्री राजेश सिंह कंवर को अवकाश रक्षित, सहायक ग्रेड-3 कु.दीपा कश्यप को कलेक्टर जनदर्शन/मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन/जनसंवाद (पदस्थापना परिवर्तन)एवं सहायक ग्रेड-3 श्रीमती मीना देवांगन को आवक शाखा जिला कार्यालय (पदस्थापना परिवर्तन)के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button