छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CG News: किसानों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन खाते में आएगी न्याय योजना कि चौथी क़िस्त….

CG News सरकार ने किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। किसानों के खाते में 25 मार्च को न्याय योजना की चौथी किस्त जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खाते में न्याय योजना की चौथी किस्त 25 मार्च को मुंगेली के सरगांव में किसान सम्मेलन से किया जाएगा। वहीं, इसी दिन ही शहरी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा



