Uric Acid को कम करने के लिए इन चीजों को आज ही करे डाइट में शामिल .. – RGH NEWS
अन्य खबर

Uric Acid को कम करने के लिए इन चीजों को आज ही करे डाइट में शामिल ..

Foods To Lower Uric Acid: आजकल यूरिक एसिड की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है. इस समस्या से आपको कई बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं. वहीं बॉडी में यूरिक एसिड की दिक्कत होने पर जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कत भी पैदा हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि  यूरिक एसिड की मात्रा बॉडी में ज्यादा होने पर ये बॉडी के जोड़ों में जाकर जमा हो जाता है. जिससे आपको गठिया की बीमारी हो सकती है.ऐसे आप अपने खानपान से इस समस्या को रोक सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप किन चीजों का सेवन करके यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.
इन चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड की दिक्कत होती है दूर-
लो फैट वाली चीजें-

अगर आपको यूरिक एसिड की दिक्कत है तो आपको अपनी डाइट में अपनी डाइट में लो फैट वाली चीजें शामिल करनी चाहिए. इससे आपको यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
ताजे फल और सब्जियां-
यूरिक एसिड की दिक्कत होने पर आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए. इसके लिए आपको अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इनका सेवन करने से आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.
साबुत अनाज का करें सेवन-
यूरिक एसिड की दिक्कत होने पर आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज और फलियों को शामिल करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बता दें इनको खाने से बॉडी में यूरिक एसिड की दिक्कत नही होती है.

 

Also Read Virat Kohli ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी सानदार सेंचुरी, एक साथ बनाए कई रिकॉर्ड….

 

 

 

अंडा खाएं-
Foods To Lower Uric Acidनॉनवेज खाने वाले लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों से करते हैं. अगर आप सीमित मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं तो इन्हें खाने से बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने की दिक्कत दूर होती है. इसलिए अंडे का सेवन कर सकते हैं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

Back to top button