Petrol diesel price hike: आम आदमी को लगा एक और झटका, जियो-बीपी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया महंगा: नई कीमतें लागू

Petrol diesel price hike अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के समर्थन वाली निजी फ्यूल कंपनी Jio-bp ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए हैं। नई कीमतें रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
इस बढ़ोतरी के बाद Jio-bp के पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर चुकी है।
कितनी हुई बढ़ोतरी?
Petrol diesel price hike मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जियो-बीपी ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर (Petrol price) और डीजल (diesel price) की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रविवार से लागू हुई इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब में पेट्रोल लगभग ₹108.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.19 प्रति लीटर बेचा जा रहा है।