जिंदल कंपनी के खिलाफ कर्मचारी छटनी के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिंदल कंपनी के खिलाफ कर्मचारी छटनी के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ रायगढ़ किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा आज, जिंदल कंपनी के खिलाफ में कर्मचारी छटनी हो रहा है उसको विरोध करते हुए आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

विभिन्न प्रदेशों व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लोग कंपनी में नियमित व अनियमित कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं व किरोड़ीमल नगर में किराए के मकान लेकर जिंदल स्टील पावर लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ में कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं जिन्हें कंपनी के द्वारा वर्तमान करोना काल के दौरान छटनी कर कंपनी से बाहर किया जा रहा है उक्त कर्मचारियों के पास कार्य ना होने के कारण उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रहा है रही है वह अपने गृह प्रदेशों में जाने में असमर्थ हैं

 

ज्ञापन सौंपा गए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं गेजामुड़ा के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पटेल , जिला पंचायत सदस्य अवध पटेल,नगर पंचायत के अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा मंत्री प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद इकबाल भाई पार्षद संतोष साहनी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि इसका निराकरण जल्द से जल्द करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button