Raigarh News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे ध्वजारोहण…

Raigarh News 25 जनवरी 2023/ उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जिला स्तरीय समारोह रायगढ़ के तहसील कार्यालय रायगढ़ के सामने स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित होगा। उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि को सलामी दी जायेगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर्स से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति एवं प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
Also Read Raigarh News: रायगढ़ की कोतवाली पुलिस के हाथ आया सक्रिय बाइक चोर, चोरी की 7 बाइक बरामद



