बड़ा हादसा, मिनी बस खाई में गिर ने से 5 की मौत.... – RGH NEWS
देश

बड़ा हादसा, मिनी बस खाई में गिर ने से 5 की मौत….

Big Accident कठुआ : जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात एक सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए। यात्री बस के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। जिसमें 4 ने तुरंत तो एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। घायलों का इलाज जारी है।

 

Also Read  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

 

Big Accident मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल रात कठुआ के बिलावर तहसील के सिला गांव के पास हुआ। बस यात्रियों को लेकर मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। इसी दौरान सिला गांव के पास एक मोड़ में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर ही 60 वर्षीय महिला समेत 4 की मौत हो गई। जबकि 16 घायलों को बिलावर के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button