✍अभिनेत्री सारा अली खान के घर कोरोना ने दी दस्तक , ड्राइवर मिला कोरोना पॉजिटिव ... इंस्टाग्राम पर सारा ने लिखा !✍ – RGH NEWS
मनोरंजन

✍अभिनेत्री सारा अली खान के घर कोरोना ने दी दस्तक , ड्राइवर मिला कोरोना पॉजिटिव … इंस्टाग्राम पर सारा ने लिखा !✍

मुंबई : सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री सारा अली खान ने एक मैसेज में बताया कि उनके ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद ड्राइवर को क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया गया ।

सारा अली खान ने मैसेज में लिखा, मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया गया। सारा अली खान ने लिखा, मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। बीएमसी की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस के लिए धन्यवाद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button