✍अब टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' फेम पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव , पढे पूरी खबर✍ – RGH NEWS
मनोरंजन

✍अब टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ फेम पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव , पढे पूरी खबर✍

मुंबई । चर्चित टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ में अनुराग बसु की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता पार्थ समथान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले उन्होंने खुलासा किया था कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इस दौरान उनके दिमाग में कई तरह के नेगेटिव विचार आ रहे थे। जिसके चलते वह काफी परेशान थे। पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी डिप्रेशन के खिलाफ लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी।
वह कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन का शिकार होने की बात का खुलासा करते हुए एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मैं अपने दोस्तों, फैंस और उन सभी प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने एक पॉजिटिव और अच्छा इंसान बनने में मेरी मदद की। आप सभी का बहुत शुक्रिया।’ पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हां, लॉकडाउन के दौरान मुझे डिप्रेशन और दुख के पलों का सामना करना पड़ा। लेकिन, यह वे पल हैं, जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं। ताकि, जब एक दिन यह महामारी खत्म हो तो हम फिर से दुनिया का सामना करने के लिए तैयार रहें। बता दें हाल ही में पार्थ समथान प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के आरोपों के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं।
दरअसल, विकास गुप्ता ने पार्थ समथान पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बाइसेक्शुअल होने का खुलासा करते हुए प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान पर आरोप लगाया था कि दोनों के साथ उनका अफेयर रह चुका है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- अब मैं दबूंगा नहीं। प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान, मुझे सार्वजनिक तौर पर इस सच को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया, इसके लिए दोनों का शुक्रिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button