✍अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई - भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हुए✍ – RGH NEWS
मनोरंजन

✍अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई – भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हुए✍

मुंबई। कोविड-19 का प्रकोप अब बॉलिवुड में अपना कहर ढाह रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद चरित्र अभिनेता अनुपम खेर के परिवार के 4 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर यह जानकारी प्रंशसकों को दी है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू, भाई की पत्नी और अनुपम की भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। अनुपम की मां को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि परिवार के अन्य सदस्य इस समय होम क्वॉरेंटीन में हैं। इस बीच अनुपम ने खुद का भी कोरोना टेस्ट कराया है। उन्होंने बताया है कि वह खुद और उनके भतीजे का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने अपने घर में कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद बीएमसी के अधिकारियों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button