बिना परमिशन ओड़ीसा शादी रस्म अदा करने जाना पड़ा महंगा , पुरोहित ,पुजारी सहित 8 लोग होम क्वारेंटाइन में – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बिना परमिशन ओड़ीसा शादी रस्म अदा करने जाना पड़ा महंगा , पुरोहित ,पुजारी सहित 8 लोग होम क्वारेंटाइन में

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली में कल बिना परमिशन के ओड़िसा के कुमर गांव शादी के लिए अलंकार धारण की रस्म अदायगी के लिए महापल्ली वर पक्ष से पुरोहित, पुजारी व गाड़ी ड्राइवर सहित 8 लोग गए थे।वहां रस्म अदायगी के बाद वापस महापल्ली आने पर अंतरराज्यीय कोरोना चेकपोस्ट में जब जांच किया गया और ओडिशा शादी कराने जाने की परमिशन की कापी मांगी गई तो इनके पास परमिशन नही होने की जानकारी दी गई जबकि बारात व शादी के लिए 2जुलाई परमिशन ली गई थी ।ऐसे में अवैधानिक रूप से विवाह कार्यक्रम में ओड़ीसा जाने के कारण इनका जांच रायगढ़ चांदमारी स्थित कोरोना सेंटर में कराया जाकर 8 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारेंटाइन कर दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button