छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में कोरोना बम फूटा…. 8 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद मचा हड़कंप…कई सीनियर IPS अफसरों को रहना पड़ेगा क्वारंटीन में – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में कोरोना बम फूटा…. 8 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद मचा हड़कंप…कई सीनियर IPS अफसरों को रहना पड़ेगा क्वारंटीन में

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। रायपुर में कल 49 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिलने के बाद आज फिर 29 नये केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि पुलिस मुख्यालय में इस बार कोरोना बम फूटा है। पुलिस मुख्यालय के 8 लोगों को कोरोना हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद अब पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिल पुराने और नये पुलिस मुख्यालय को मिलाकर कुल 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वहीं इलेक्ट्रानिक्स चैनल का एक पत्रकार भी कोरोना की पॉजेटिव आया है। रायपुर में 29 नये केस के अलावे 1 मरीज भिलाई का है, जो पुलिस मुख्यालय में ही काम किया करता था।

अब इस कोरोना रिपोर्ट के बाद डीजीपी सहित कई सीनियर पुलिस अफसरों को कोरोना के मद्देनजर आईसोलेट होना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में मिले कोरोना पॉजेटिव में दो ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल है। वहीं पुलिस मुख्यालय में एक एडीजी के दो ड्राइवर, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के 6 कर्मचारी और एक एसआईबी का कर्मचारी कोरोना पाजेटिव आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button