पोते-पोती के ग्रैंड वेलकम के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी

mukesh ambani:भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नाना नानी बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं. बेटी ईशा अंबानी अपने जुड़वां बच्चों के साथ एयरपोर्ट पहुंची जहां पूरा अंबानी परिवार उनके स्वागत के लिए पहुंचा.

ईशा अंबानी बच्चों के जन्म के बाद पहली बार भारत आई हैं. हाल ही में उन्होंने लॉस एंजेलेस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. जिसके बाद पीरामल परिवार ने भव्य स्वागत किया.
ट्विंस बेबी के साथ इंडिया लौटीं ईशा अंबानी पूरे परिवार को एयरपोर्ट पर देखकर बेहद खुश हुईं.मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के चेहरे पर नाना नानी बनने की खुशी साफ दिख रही है.

Read more:जियो ने लॉन्च किया अपना न्यू ईयर प्लान
नीता अंबानी ने बेबी को गोद में उठाया हुआ है. उनकी नजरें बेबी के फेस से नहीं हट रही हैं. मीडिया के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की.
19 नवंबर, 2022 को ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से शादी की थी. ईशा अंबानी ने दो खूबसूरत बच्चों, एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है.

एयरपोर्ट पर नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी साथ में दिखे. दोनों पहली बार मामा बने हैं.
ईशा अंबानी अपने नन्हे मुन्नों के ग्रैंड वेलकम को देखकर काफी खुश थीं. इसके लिए एयरपोर्ट पर खास तैयारी की गईं थीं. आनंद और ईशा का पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ.

वहीं फैंस भी ईशा अंबानी के बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे. इस दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने मीडिया के साथ ये खुशी के पल साझा किए.

mukesh ambani:व्हाइट ट्राउजर और प्लोरल शर्ट पहने नीता अंबानी काफी स्मार्ट लग रहीं थी. वहीं मुकेश अंबानी ब्लू जैकेट पहने दिखे. इस दौरान नीता अंबानी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया.



