बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today:जानिए आपके शहर का पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव पिछले 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है. क्रूड में गिरावट कई बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव के संकेत लेकर आती है. बता दें कि 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आम जनता पेट्रोल और डीजल की महंगी कीमतों को लेकर राहत की खबर सुनने के लिए आतुर हैं. आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं, क्या आज सुबह पेट्रोल भरवाने पर आपको कम पैसे देने होंगे. इन्हीं सब सवालों के जवाब आपको इस खबर में मिलेंगे. आइए जानते हैं कि आपके शहर में तेल की ताजा कीमतें क्या हैं?

क्या आज तेल की कीमतों में हुआ बदलाव?
IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था, तब 22 मई का दिन था और उसके बाद से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
सुबह 6 बजे जारी होते हैं दाम

Read more:Car Loan Tips: कार लोन का पूरा ब्याज हो जाएगा ‘माफ’! बस करें ये एक काम

हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट
Petrol-Diesel Price Today :पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button