*✍️दूल्हे की चाची की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, भोजन बीच में छोड़कर भागे नाई और पंडित, क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️दूल्हे की चाची की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, भोजन बीच में छोड़कर भागे नाई और पंडित, क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️*

RGH NEWS भदोही. उत्तर प्रदेश में कोविड- से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. लोगों के अंदर कोरोना का खौफ कायम है. ताजा मामला यूपी के भदोही में सामने आया है. जहां भदोही में सुरियावां के कुसौड़ा गांव में गुरुवार को दूल्हे की चाची की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही भत्तवान करने बैठे लोगों में हड़कंप मच गया. रिश्तेदार, नाई, पंडित सब भोजन बीच में छोड़कर बिना हाथ मुंह धोए ही भाग खड़े हुए.

जानकारी के अनुसार कुसौड़ा गांव में एक युवक की 12 जून को शादी की तारीख निकली थी. शादी में शामिल होने उसके चाचा और चाची भी सूरत से पहुंचे थे. रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दोनों घर चले आए. इसी बीच, चाची को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत पर 4 जून को सुरियावां सीएचसी में कोरोना की जांच कराई गई. दूसरी ओर शादी की तैयारियां घर पर जोरों शोर से चलती रही. गुरुवार को ही भत्तवान की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच, दोपहर में दूल्हे के चाचा के मोबाइल पर चाची के कोरोना पॉजिटिव होने का मैसेज आ गया. मैसेज आते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया.

पूजा करा रहे पंडित, नाई, रिश्तेदार व वहां पर एकत्रित गांव की महिलाएं भाग खड़ी हुईं. भत्तवान का भोजन कर रहे कुछ पड़ोसी भी बिना हाथ धोए ही पत्तल छोड़कर निकल लिये. कुछ ही देर में मांगलिक गीतों की जगह सन्नाटा पसर गया. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एरिया को सीज करते हुए पड़ोसियों से वहां न जाने की अपील की. दूल्हे की चाची गर्भवती भी हैं. फिलहाल शादी भी टाल दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button