छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️ताल देवरी नक्टीडी के बीच सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश , लाश मिलने से गांव में फैली सनसनी बना हुआ है दहशत का माहौल✍️*

जांजगीर चांपा (छ. ग) राजेश्वर तिवारी जांजगीर चांपा (छ. ग) -बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तालदेवरी नक्टीडीह गांव के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। जब ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी तो ग्रामीणों ने तत्काल 112 को फोन कर इसकी सूचना दिए ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लाश काफी पुरानी लग रही है। लाश से बदबू आने से लोगों को इसकी जानकारी हुई। फिलहाल लाश को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।



