Vitamin B की कमी होने पर बॉडी देती है ये संकेत,

Vitamin B :शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है.वहीं विटामिन बी9 बॉडी में डैमेज हो चुकी सेल्स को रिपेयर करता है. हम यहां आपको बताएंगे कि विटामिन बी9 की कमी से बॉडी में क्या दिक्कत हो सकती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है.वहीं विटामिन बी9 यानी फोलिक एसिड बहुत जरूरी है. वहीं विटामिन बी9 बॉडी में डैमेज हो चुकी सेल्स को रिपेयर करता है. वहीं पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने,तनाव और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखने में भी विटामिन बी9 मददगार साबिच हो सकता है. वहीं विटामिन बी9 की कमी से बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती है
Read more:छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना…देखें आदेश
विटामिन बी9 की कमी के लक्षण-
बॉडी में खून की कमी–
विटामिन बी की कमी का पहला लक्षण शरीर में खून की कमी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में रेल ब्लड सेल्स बनाने के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है. बता दें जब बॉडी में विटामिन बी9 की कमी हो जाती है तो इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या में कमी आ सकती है.इसलिए अगर आपकी बॉडी में भी खून की कमी हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें.
कमजोरी (Weakness)-
अगर आपको लगातार थकान महसूस होती है तो यह विटामिन बी9 की कमी का लक्षण हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम होने पर बॉडी के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन नहं पहुंच पाती है जिसके कारण थकान महसूस होती है. इतना ही नहीं विटामिन बी9 की कमी होने पर स्किन का रंग पीला होने लगता है.
बाल सफेद होना (Grey Hair)-
Vitamin B :विटामिन बी9 की कमी के कारण बाल सफेद हो सकते हैं. बता दें बालों को हेल्दी रखने के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होते हैं. ऐसे में अगर आपके भी कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं तो आपकी बॉडी में बी9 की कमी हो सकती है



