*✍️नए आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आते ही लिया एक्शन मोड, क्वारेटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण कर आयुक्त ने जांच किया भोजन गुणवत्ता✍️*

आते ही सप्ताह में तीन बार किया क्वारेन्टाइन सेंटर का निरीक्षण
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़।नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पिछले सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद से एक सप्ताह में तीन बार शहर के क्वारेटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया एवं सभी प्रवासी मजदूरों से उनके हाल-चाल पूछे एवं उनकी खाने-पीने में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही इसका स्वयं जाकर जायजा लिया नवनियुक्त आयुक्त आशुतोष पांडेय ने क्वारेटाइन सेंटर में सभी प्रवासियों को मिल रहे भोजन को पहले स्वयं खाकर खाने की गुणवत्ता को जांच किया। ततपश्चात फिर उन्होंने प्रवासी मजदूर आए है उनको सही तरीके से भोजन प्राप्त हो रहा है या नहीं इसकी खबर ली आयुक्त आशुतोष पांडेय एवं उपायुक्त पंकज मित्तल ने क्वारेटाइन मरीजो के लिए बन रहे खाने वाले स्थान पर अचानक पहुंचकर मौका मुआयना किया एवं वहां की रसोई से स्वयं के लिए भोजन मगां कर पहले खुद खा कर देखा कि भोजन की गुणवत्ता कैसी है सभी को शुद्ध भोजन प्राप्त हो रहा है कि नहीं इसकी जानकारी मांगी।एव कहा कि क्वारेटाइन प्रवासियों को सही गुणवत्ता वाले भोजन मिलना अति आवश्यक है ताकि उनके सेहत पर कोई दुष्प्रभाव ना हो। उसके बाद आयुक्त क्वारेटाइन स्थल पर क्वारेटाइन हुए लोगो से मिले एवं सभी से रुबरु भी हुए । सभी ने कहा कि खाना में किसी प्रकार की कमी नही है बस नास्ता थोड़ा जल्दी चाहिए तो आयुक्त ने उनको आश्वसन दिया कि अब सभी को समय पर नास्ता और खाना मिलेगा। अपनी आवश्यकतानुसार आप भोजन मांग सकते हैं कहि कोई दिक्कत नही आएगी।आप स्वस्थ होकर अपने निवास जाए यही हमारी पहली प्राथमिकता है। आयुक्त ने सभी सेंटरो के मोनिटरिंग के लिए उपायुक्त पंकज मित्तल को आदेशित किया की सभी जगह समय पर भोजन, सफाई, बिजली, पानी आदि की उचित व्यवस्था हो ।शहर में बने जितने भी क्वारेन्टाइन सेंटर में अधिकारियों नियम से विजिट कर क्वारेन्टीन में रह रहे लोगो से मिल रहे है एवं उनसे उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है



