Kajol की लाडली Nysa Devagan अचानक हो गईं इतनी सुंदर की हो रही सोशल मीडिया पर ट्रोल

Kajol daughter nysa troll in social media:बॉलीवुड में हमेशा से ही एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को जितनी लाइमलाइट दी जाती है, उतना ही ध्यान उनके बच्चों पर भी रखा जाता है, फिर वो चाहे छोटे हों या बड़े. ऐसी ही एक स्टारकिड निसा देवगन भी हैं, जिनपर मीडिया की नजर हमेशा रहती है. काजोल और अजय देवगन की बेटी के सडन ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया है और किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि किसी में इतना बदलाव कैसे आ सकता है. निसा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है लेकिन उनके या उनके परिवार में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है. अब, निसा की मां, काजोल ने अपनी बेटी के ब्यूटी सीक्रेट्स का खुलासा किया है. आइये जानते हैं कि उनका क्या कहना है…
निसा के ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन पर नहीं हो रहा लोगों को यकीन
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अजय देवगन और काजोल की लाडली, निसा देवगन नेटिजेन्स की ट्रोलिंग लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं. उनके सडन ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया है और इस बदलाव पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं. हाल ही में, एक दिवाली पार्टी में निसा को देखकर कई लोगों ने इस स्टारकिड को पहचानने से भी इनकार कर दिया था.
Read more:Raigarh News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश, आरोपी गया जेल
निसा की तस्वीरों पर कई कमेन्ट्स आते रहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या करवाया है जो वो अचानक इतनी अलग और ग्लैमरस लगने लगी हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि फेस कट, कॉम्प्लेक्शन समेत निसा के चेहरे में जितने भी बदलाव हैं, उन सबका श्रेय सर्जरी, बोटॉक्स और व्हाइटनिंग इन्जेक्शन्स को जाता है. अब, एक इंटरव्यू में काजोल ने इस बारे में खुलकर बात की है.
एक इंटरव्यू में काजोल ने इस इशू को अड्रेस किया और अपनी बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे के राज का खुलासा किया. काजोल ने बताया कि वो भी निसा से ही ब्यूटी टिप्स लेना पसंद करती हैं क्योंकि वो इन सब बातों का काफी ध्यान रखती है. काजोल बताती हैं कि निसा इंटरनेट पर काफी एक्टिव हैं और ब्यूटी हैक्स को लेकर बहुत कुछ जानती है
Kajol daughter nysa troll in social media:निसा की मां ने मीडिया को बताया कि निसा हफ्ते में तीन बार फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं और काजोल को भी यही सजेस्ट करती हैं. इतना ही नहीं, निसा अपने पापा की तरह फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं और योगा और कार्डियो हर दिन करती हैं



