मनोरंजन

OTT release this week: वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

OTT release this week अगस्त का तीसरा हफ्ता मनोरंजन के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. इस हफ्ते सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई फिल्में और सीरिज रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में ये हफ्ता मनोरंजन से भरा रहेगा. जहां थिएटर में हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्में दस्तक देंगी, वहीं ओटीटी पर कुछ चर्चित फिल्मों के साथ पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन भी रिलीज होने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास फिल्मों और सीरीज की अच्छी-खासी लिस्ट मौजूद है.

 

 

इस हफ्ते अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और थलपति विजय की ‘जन नायगन’ जैसी फिल्में ओटीटी पर पहुंच रही हैं, जबकि ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’, ‘वन नाइट ओनली’ और ‘7 डॉग’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में मनोरंजन का डोज बढ़ाएंगी. तो चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीजो होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

 

ये भी पढ़ेंToll Tax: NHAI का बड़ा कदम; 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा

 

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और रवीना टंडन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने वाली है. 21 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा. यानी आप इसे घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.

 

जन नायगन

थलपति विजय की एक्शन फिल्म ‘जन नायगन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का थिएट्रिकल सफर पूरा होने के बाद अब मेकर्स इसे ओटीटी पर लेकर आ रहे हैं. विजय की इस फिल्म को 21 अगस्त से जी5 (ZEE5) पर देखा रिलीज किया जाएगा.

 

इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर

हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अमेलिया ईव, लिन शाये और ब्रैंडन पेरिया स्टारर यह सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म जैकब चेस के निर्देशन में बनी है. फिल्म की कहानी लैम्बर्ट परिवार से आगे बढ़कर ‘द फर्दर’ से जुड़े एक नए खतरे पर केंद्रित है. यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

 

वन नाइट ओनली

‘वन नाइट ओनली’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विल ग्लक ने किया है. न्यूयॉर्क शहर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी दो ऐसे अजनबियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रात अचानक एक-दूसरे से मिलते हैं. ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

आउटर बैंक्स सीजन 5

लोकप्रिय एडवेंचर-मिस्ट्री सीरीज ‘आउटर बैंक्स’ अपने पांचवें और आखिरी सीजन के साथ लौट रही है. इस फाइनल सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे. सीरीज का नया सीजन 20 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

 

7 डॉग भी होगी रिलीज

OTT release this weekसलमान खान और संजय दत्त स्टारर एक्शन फिल्म ‘7 डॉग’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है. फिल्म थिएटर में 21 अगस्त को रिलीज होगी.

 

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button