छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ, और मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

Cg News रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी और ईश्वर से राहुल की सकुशल आने की प्रार्थना की उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा की पूर्ण तैयारी रखने के लिए कलेक्टर बिलासपुर को भी दिए निर्देश उन्होंने कहा कि बिलासपुर में सिम्स, अपोलो हॉस्पिटल में रखी जाए तैयारी मुख्यमंत्री खुद ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे है राहुल के बाहर आने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका स्वास्थ्य जांच करेगी। CMHO डॉ आर पी सिंह के साथ बीएमओ कृष्णा सिदार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ बी एम जागृति, चिकित्सक डॉ जगत और आलोक मंगलम सहित स्टाफ़नर्स भी मौके पर उपस्थित है।



