Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार

Sex racket news मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह अड्डा चीनी मिल के पास रेलवे लाइन से सटी एक झोपड़ी में संचालित किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया।

 

read more Chhattisgarh news: भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महिला के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसका उपयोग पूरे नेटवर्क के संचालन के लिए किया जा रहा था।

 

क्यूआर कोड के माध्यम से मंगवाती थी पैसा

 

जांच में सामने आया कि यह महिला अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहकों से पैसे मंगवाती थी। भुगतान प्राप्त होने के बाद ग्राहकों से फोन पर बातचीत कर डील तय की जाती थी और फिर उन्हें झोपड़ी में बुलाया जाता था।

 

पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं, जो अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हैं। इसके अलावा, कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क व्यापक हो सकता है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

 

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी

 

Sex racket newsछतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button