Ration Card Verification 2026: दिसंबर तक कराएं राशन कार्ड का वेरिफिकेशन! 1 जनवरी 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था, जानिए पूरी प्रोसेस

Ration Card Verification 2026 प्रशासन ने दिसंबर 2026 (December 2026) में प्रक्रिया पूरी कर 1 जनवरी 2027 से नई डिजिटल राशन वितरण प्रणाली लागू करने की तैयारी की है। इसके लिए आधार और समग्र आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर एक समान होना जरूरी है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए भोपाल (Bhopal) को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित राशन वितरण की पायलट परियोजना में शामिल किया गया है।
इसके तहत पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य की जानकारी का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें नई प्रणाली की अधिकृत सूची में शामिल किया जाएगा। इस प्रक्रिया को व्हाइटलिस्टिंग कहा जाता है।
Read moreBoat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत।
आधार और समग्र में एक मोबाइल नंबर जरूरी
जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, हितग्राहियों को अपनी नियमित राशन दुकान पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का सत्यापन कराना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर (Mobile Number) और समग्र पोर्टल (Samagra Portal) पर दर्ज नंबर अलग-अलग होने पर पहले उन्हें अपडेट कराना जरूरी होगा। इसके बाद ही नई प्रणाली में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
वेरिफिकेशन नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
जिन हितग्राहियों की जानकारी सत्यापित नहीं होगी, उन्हें नई व्यवस्था शुरू होने पर राशन प्राप्त करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रशासन ने लोगों से समय रहते दस्तावेजों में जरूरी सुधार कराने की अपील की है।
डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता
नई प्रणाली के माध्यम से राशन वितरण का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे पात्र हितग्राहियों की पहचान, वितरण की निगरानी और गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Ration Card Verification 2026अधिकारियों का कहना है कि हितग्राही अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी राशन दुकान पर पहुंचकर सत्यापन पूरा कराएं, ताकि जनवरी से राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।