Delhi Fire: AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल – RGH NEWS
देश

Delhi Fire: AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Delhi Fire दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, AC में ब्लास्ट होने की वजह से इस हादसे ने इतना बड़ा रूप लिया।

 

Read more Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। आग लगने की बाद मौके पर कई लोग फंस गए, जिनको रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुट गईं। पुलिस और दमकल के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग में 8 परिवार रहते थे।

 

पुलिस का सामने आया बयान

पुलिस ने बताया कि 3 मई को करीब 3:48 बजे सुबह विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, विवेक विहार के एसएचओ और एसीपी के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-I स्थित परिसर बी-13 पर पहुंची।

 

पुलिस ने बताया कि परिसर की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में आग लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीडीएमए स्टाफ, यातायात अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

 

हालही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी लगी थी भीषण आग

हालही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी भीषण आग लगी थी। ये आग गौड़ ग्रीन एवेन्यू में 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली थी। इस आग से उठने वाले धुएं को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक देखा गया था।

 

Delhi Fireइस घटना से सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई थी। घटना के बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी। इस घटना से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Related Articles

Back to top button