अन्य खबरदेश

lady death : रूस की यह महिला स्‍नाइपर, जिसने 309 लोगों को गोलियों से भून डाला

नई दिल्‍ली. हाल ही में कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यूक्रेन की सेना ने एक ऐसी महिला स्‍नाइपर (female sniper) को पकड़ लिया है, जिसने करीब 40 लोगों को मार डाला था. इरीना स्टारिकोवा नाम की इस महिला की तस्वीरें भी जारी की गई थीं.

रूस की ओर से लड़ रही इरीना, सर्बिया की रहने वाली बताई गई थी. 2014 से ही यूक्रेन इरीना की तलाश कर रहा था, क्योंकि वह पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों (separatists) के साथ काम कर रही थीं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास (History) में रूस (तब सोवियत संघ) की एक ऐसी महिला स्नाइपर रही हैं जिन्होंने 309 लोगों को गोलियों से भून डाला था.

रूस की ल्यूडमिला पावलिचेंको ने दूसरे विश्व युद्ध के समय लड़ाई लड़ी थी. कहा जाता है कि उनके सामने जो भी दुश्मन आया, वह बच नहीं सका. उनका निशाना काफी सटीक होता था. ल्यूडमिला पावलिचेंको कीव के पास की ही रहने वाली थीं और उन्हें लेडी डेथ (lady death) कहा जाने लगा था.

ल्यूडमिला पावलिचेंको (lyudmila pavlichenko) ने जिन लोगों को निशाना बनाया था उनमें से ज्यादातर नाजी समर्थक थे. 1942 में एक घाव की वजह से उन्होंने स्‍नाइपर का काम छोड़ दिया था.

ऐसी ही कहानी रूसी महिला स्‍नाइपर येलिज़ावेटा मिरोनोव की भी है. उन्‍होंने 34 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. उनकी उम्र तब महज 17 साल थी जब 1941 में रूस पर जर्मनी ने हमला किया था. हाईस्‍कूल खत्‍म करने के बाद ही येलिज़ावेटा मिरोनोव रेड आर्मी में भर्ती हो गई थीं

ख़बर शेयर करें:

Back to top button