देवघर रोपवे हादसे में 2 की मौत, अभी भी खतरे में 29 जिंदगियां बचाव कार्य में जुटे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर

today news hindi: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रविवार को अचानक रोप-वे (Ropeway Accident) का सैप टूटने से बड़ा हादसा हो गया था. हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है. जबकि रेस्क्यू के जरिए सिर्फ 19 लोगों को बाहर निकाला जा सका है. अभी भी 29 लोग फंसे हुए हैं. सोमवार सुबह एक बार फिर से राहत बचाव कार्य शुरू हुआ है. त्रिकुट रोपवे हादसे में फंसे सभी लोगों को निकालने में इंडियन आर्मी के जवान हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव अभियान कार्य में जुटे हुए हैं.
#WATCH | A recce was conducted by one of the helicopters in the morning and operations are underway in coordination with the district administration and NDR to rescue people from ropeway site near Trikut in Deoghar, Jharkhand pic.twitter.com/Mum5Tq73nq
— ANI (@ANI) April 11, 2022
Two Mi-17 helicopters are involved in rescue operations in Deoghar district of Jharkhand where several people are stuck in a ropeway trolley due to a mishap. The operations are still on: Indian Air Force officials
— ANI (@ANI) April 11, 2022
रोपवे का तार रेस्क्यू में पैदा कर रहा है अड़चन
गौरतलब है कि हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवान रोपवे ट्रॉली तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन रोपवे के तार के कारण हेलीकॉप्टर को परेशानी हो रही है. इंडियन एयरफोर्स की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है.अभी 29 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में लगभग 2500 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं. रविवार शाम को ये हादसा हुआ था. तभी से लगातार ये लोग फंसे हुए हैं. इन लोगों तक एक खाली ट्रॉली के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं, लेकिन लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं.
12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे थे
12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं: झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर ITBP के PRO विवेक पांडे, दिल्ली pic.twitter.com/gGG1tdPpOv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2022
ITBP के PRO विवेक पांडे ने बताया कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी. थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है. कुल 8 लोग निकाले गए हैं. बता दें कि रविवार शाम लगभग 6 बजे देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ.



